Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WFI Row | बातचीत के जरिए Ban हटवाना चाहता है WFI, संजय सिंह बोले- हम नहीं चाहते सरकार से टकराव
  • SPORTS

WFI Row | बातचीत के जरिए Ban हटवाना चाहता है WFI, संजय सिंह बोले- हम नहीं चाहते सरकार से टकराव

News Chakra January 16, 2024
WFI-Suspended-सरकार-के-फैसले-को-चुनौती-देंगे-संजय.webp

Sanjay Singh, WFI

संजय सिंह (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने मंगलवार को तय किया कि वह निलंबन (Ban) हटवाने के लिये खेल मंत्रालय (Sports Ministry) से बातचीत करेगा और यह भी कहा कि फिलहाल वह सरकार से टकराव नहीं चाहता, लेकिन बातचीत नाकाम रहने पर कानूनी विकल्पों पर विचार किया जायेगा।   

डब्ल्यूएफआई ने पहले कहा था कि निलंबन हटवाने के लिये वह कानून की शरण लेगा लेकिन अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक में उसने विचार बदल दिया। बैठक की अध्यक्षता डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने की जिसमें 12 अन्य चयनित सदस्यों ने भाग लिया। महासचिव प्रेम चंद लोंचाब और सीनियर उपाध्यक्ष देवेंदर कादियान ने बैठक में भाग नहीं लिया।   

यह भी पढ़ें

संजय सिंह ने बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘हम सरकार से टकराव नहीं चाहते। हम अदालत का दरवाजा नहीं खटखटा रहे। हम मंत्रालय से समय मांगेंगे और सरकार से बात करने की कोशिश करेंगे।” यह पूछने पर कि सरकार से समय नहीं मिलने पर क्या करेंगे, उन्होंने कहा,‘‘पहले कोशिश तो कर लें। हम जानना चाहते हैं कि निलंबन हटवाने के लिये क्या करना होगा। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने निलंबन के समय कुछ शर्ते रखी थीं। निलंबन का कारण चुनाव नहीं कराना था। सरकार ने हमें निलंबित किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह निलंबन कैसे हटेगा।”  

उन्होंने कहा कि प्रदेश संघों ने कहा है कि पुणे में डब्ल्यूएफआई द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कराये जाने पर वे टीमें भेजेंगे और जयपुर में नहीं भेजेंगे जहां तदर्थ समिति टूर्नामेंट कराना चाहती है। समझा जाता है कि प्रदेश संघों द्वारा ट्रायल के जरिये चुने गए कई पहलवानों ने पुणे की टिकट बुक करा ली है जहां 29 से 31 जनवरी तक डब्ल्यूएफआई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कराने जा रहा है। तदर्थ समिति ने तीन फरवरी से जयपुर और उसके बाद जूनियर वर्ग की चैम्पियनशिप ग्वालियर में कराने की घोषणा की है। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Lionel Messi | मेस्सी ने हालैंड को दी शिकस्त, जीता फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी का पुरस्कार
Next: Shubman Gill | पाकिस्तान को सताई शुभमन गिल की चिंता, पूर्व दिग्गज ने कहा- खिलाड़ी के साथ हो रहा गलत

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image2115054382-17729347494621662008184345813630.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1622408507-17729344688572516612904388688221.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार के लिए जागरूकता अभियान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-305668360-17729341313755330035752086989333.jpg
  • Top news

पावटा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सरपंच का व्याख्यान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-1197388350-17729332432853548479490517673304.jpg
  • Top news

पावटा में स्व. बिसना देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.