Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Women’s Asian Champions Trophy 2023 | भारत की बेटियों का कारनामा, जापान को 4-0 से हराकर जीता ‘महिला …
  • SPORTS

Women’s Asian Champions Trophy 2023 | भारत की बेटियों का कारनामा, जापान को 4-0 से हराकर जीता ‘महिला …

News Chakra November 5, 2023
Womens-Asian-Champions-Trophy-2023-भारत-की-बेटियों-का.webp

Indian Womens Hockey Team

PTI Photo

Loading

रांची. भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एकतरफा फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे।

संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया।

Hockey India announces the players will receive a reward of Rs 3 lakh each and Rs 1.5 lakh each for all the support staff of the winning team of the Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy Ranchi 2023.

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy Ranchi 2023 | India wins the title,… pic.twitter.com/vwSffUDfS2

— ANI (@ANI) November 5, 2023

टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को मिलेगा इनाम

इस शानदार जीत के बाद हॉकी इंडिया ने कि झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 की विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सभी सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता चीन रहा तीसरे स्थान पर

भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। चेन यी (तीसरे मिनट) और लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन के लिए गोल दागे। कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल अन सुजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। चीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भी कोरिया को 2-0 से हराया था।

जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, “हम अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। जब हम यहां आए तो थोड़ा घबराए हुए थे क्योंकि जापान बहुत अच्छी टीम है। जापान ने बहुत अच्छा खेला। हमने मध्यांतर के बाद आक्रामक खेल दिखाया।”

#WATCH | Ranchi: On winning Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023, Captain of Indian women’s hockey team Savita Punia says, “We are feeling very good right now. When we came here we were a bit nervous as Japan is a very good team. Japan played very well too… We played… pic.twitter.com/DagXZP5Oej

— ANI (@ANI) November 5, 2023

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “फाइनल में 4-0 की कभी उम्मीद नहीं थी। यह कठिन था लेकिन इसे बनाया। यहां समर्थन वास्तव में अद्भुत है। यह था यहां खेलना शानदार है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

#WATCH | Ranchi: On winning Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023, Indian Women’s Hockey Team coach Janneke Schopman says, “4-0 was never expected in finals. It was tough but made it… The support here is really amazing… It was fantastic to play here…” pic.twitter.com/c7bsDoTpsa

— ANI (@ANI) November 5, 2023



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli 49th Century | ‘यह सपने के साकार होने जैसा…’, तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने के बाद को…
Next: SL vs BAN LIVE World Cup 2023 | बांग्लादेश ने जीता टॉस, श्रीलंका को दिया बल्लेबाजी का न्योता; जानें …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.