युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। निकटवर्ती बानसूर क्षेत्र के हमीरपुर थाना अंतर्गत धीरपुर गांव के एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गनीमत रही कि परिवारजनों ने समय रहते युवक को संभाल लिया और कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल लेकर आए जहां युवक का इलाज जारी है।

KOTPUTLI: अधिकारी हैं साहब, ‘अहम’ तो रहेगा।
शर्मनाक ! 3 घंटे धूप में तपता रहा परिवार ?

बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कारणों के चलते परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बीडीएम चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हरसोरा थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा को दे दी है। पुलिस युवक के जहर खाने के मामले की जांच करेगी। फिलहाल बीडीएम अस्पताल में अशोक पुत्र लीला राम मेघवाल, उम्र 30 साल का इलाज जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।