Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली नगर पालिका क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण को लेकर विरोध
  • Jaipur
  • Kotputli

कोटपूतली नगर पालिका क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण को लेकर विरोध

News Chakra April 1, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली शहर का कचरा हाउसिंग बोर्ड व आसपास के निवासियों के लिए ‘नासूर’ बन गया है। नगर पालिका के कचरा निस्तारण वाहनों/ टेंपो को आज फिर स्थानीय निवासियों ने खाली नहीं होने दिया। जिसके चलते कचरे से भरे टेंपो व अन्य वाहनों की सड़क किनारे लंबी कतार लग गई।

कोटपूतली नगर पालिका क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण को लेकर विरोध

आपको बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र का कचरा शहर से बाहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप खाली भूमि पर डाला जा रहा है। लेकिन कचरे के निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था ना होने के कारण यहां कचरे के ‘पहाड़’ खड़े हो गए हैं, और स्थानीय निवासियों का जीवन दुश्वार हो रखा है। स्थानीय निवासियों को जहां आवागमन में परेशानी होती है वहीं बदबू व कचरे में लगने वाली आग से भय का माहौल बना रहता है।

नगर पालिका के कचरा निस्तारण वाहन चालकों ने बताया कि यहां बीती रात कचरे में आग लग गई थी, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और गाड़ियां खाली नहीं करने दे रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है लेकिन जब तक कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होगी तब तक यह परेशानी बनी रहेगी। स्थानीय निवासी पहले भी विरोध जता चुके हैं।

‘कल शाम को यहां कचरे में आग लग गई थी लेकिन उस समय नगरपालिका की दमकल बहरोड गई हुई थी। मौके पर दमकल ना पहुंचने को लेकर लोगों में रोष था, जिसको लेकर स्थानीय निवासियों को अवगत करवा दिया गया है। यहां कचरा डालने को लेकर स्थानीय निवासियों का कोई विरोध नहीं है। कचरे की गाड़ियां खाली ना होने की जानकारी अभी आप से मिली है अभी समस्या शॉटआउट करवाती हूं।”

चंद्रकला वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कोटपूतली

रिपोर्ट- सीताराम गुप्ता

देखना ना भूलें समाचार वीडियो रात 9:30 बजे न्यूज़ चक्र पर।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: व्यापारियों को मिली राहत, 1 अप्रैल से बदल जाएगा यह नियम
Next: ‘आक्रोश, सन्नाटा, मातम’, पुलिस के पहरे में बीतेगी ‘रात’

Related Stories

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
img-20260427-wa00111642252686395326818-1024x1024.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image712474337-17785966754056622694044788565152.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.