Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री गहलोत आज आएंगे कोटपूतली, हैलीपैड सहित तैयारियां पूरी
  • Kotputli
  • Behror
  • National
  • Rajasthan News

गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री गहलोत आज आएंगे कोटपूतली, हैलीपैड सहित तैयारियां पूरी

News Chakra May 21, 2022
IMG-20220521-WA0041

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू हुई आजादी गौरव यात्रा आज कोटपूतली पहुंचेगी। देश में अमन, शांति व एकता का संदेश निकली आजादी गौरव यात्रा कोटपूतली के डाबला रोड पर निजी गार्डन पर पहुंचेगी। रैली के यहां पहुंचने पर शाम 4 बजे सभा होगी। इस सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, उद्योग मंत्री व बानसूर विधायक शकुंतला रावत, विराट नगर विधायक इंद्राज गुर्जर, बहरोड विधायक बलजीत यादव सहित कांग्रेस के अनेक नेता शामिल होंगे।

गौरव यात्रा : सभा से पूर्व कोटपूतली को जिला घोषित कराने को लेकर चारों विधायक एकजुट, सौंपेंगे ज्ञापन

सभा की तैयारी को लेकर कोटपूतली प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है, अधिकतर तैयारियां देर रात तक पूरी कर ली गई थी। इधर क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के निवास पर तैयारियों को लेकर बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित की गई। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटपूतली को नया जिला बनाने व जिला मुख्यालय पनियाला में रखने की मांग को लेकर बानसूर, बहरोड़, विराटनगर व कोटपूतली विधायक के हस्ताक्षर युक्त और उनकी सहमति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमजन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे, इसके लिए सभा स्थल के समीप हेलीपैड तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राज्य मंत्री ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इधर बहरोड में विधायक बलजीत यादव की प्रेस वार्ता, कोटपूतली नाम पर सहमति जताने से ‘ इनकार’

बहरोड, बानसूर, विराटनगर व कोटपूतली विधायक द्वारा कोटपूतली को नया जिला बनाने व जिला मुख्यालय पनियाला में रखने की सहमति के समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने प्रेस वार्ता की और खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ‘वे कोटपूतली नाम पर सहमत नहीं है, बल्कि कोटपूतली व बहरोड के बीच किसी नए नाम से जिला घोषित किया जाए। इधर दिनभर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोटपूतली को जिला घोषित करने की अफवाह जोर पकड़ती रही। साथ ही बहरोड व बानसूर विधायक द्वारा सहमति दिया जाना भी चर्चा का विषय बना रहा।

4 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री गहलोत, सौगात का इंतजार

आजादी गौरव यात्रा आज शनिवार दोपहर तक कोटपूतली पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर के द्वारा सभा स्थल पहुंचेंगे। कोटपूतली जिला व मेडिकल कॉलेज की घोषणा होना चर्चाओं में है। ऐसे में देखना होगा कि मुख्यमंत्री गहलोत कोटपूतली को क्या सौगात देकर जाते हैं।

इधर सभा स्थल पर तैयारियों को लेकर प्रभारी व शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर, कोटपूतली तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉक्टर संध्या यादव मौजूद हैं। गेदर ने बताया कि मौसम को देखते हुए सभा स्थल पर छाया- पानी का पर्याप्त इंतजाम करवाया गया है व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: KOTPUTLI: BIG BREAKING कोटपूतली ‘जिला’ को लेकर बड़ी खबर …
Next: पावटा पंसारी भवन में चल रहा है स्वास्थ्य शिविर, जांच करानी है तो तुरंत पहुंचे

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.