Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • पावटा : फायरिंग, दहशत ! ई- मित्र संचालक से चार लाख की लूट
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

पावटा : फायरिंग, दहशत ! ई- मित्र संचालक से चार लाख की लूट

News Chakra September 5, 2022
IMG-20220905-WA0003

पावटा के ग्राम टसकोला की घटना, घटनाक्रम में ई-मित्र संचालक गंभीर घायल

NCG NEWS @ न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। पावटा के ग्राम टसकोला बस स्टैंड पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर एक ई- मित्र संचालक से नकदी व लैपटॉप लूटने की जानकारी सामने आई है। अचानक हुई इस वारदात में ई- मित्र संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद प्रागपुरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम के अहम सुराग व जानकारी जुटाई है। अज्ञात बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई है। प्रागपुरा थाना क्षेत्र में हथियार की नोंक पर एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

पावटा : फायरिंग, दहशत ! ई- मित्र संचालक से चार लाख की लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात चार बदमाशों ने पावटा के टसकोला बस स्टैंड पर स्थित जगदंबा ई- मित्र पर हवा में फायरिंग की। फिर ई- मित्र संचालक से नकदी व लैपटॉप लूट लिया। बताया जा रहा है कि उस समय ई- मित्र संचालक के पास बैग में चार लाख की नकदी थी। बदमाश बैग छीन कर भाग गए। ई- मित्र संचालक उस समय दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था। घटना के दौरान विरोध व मारपीट में ई- मित्र संचालक नरेंद्र सिंह रतनावत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कोटपूतली बीडीएम अस्पताल भिजवाया।

पावटा के ग्राम टसकोला की घटना, घटनाक्रम में ई-मित्र संचालक गंभीर घायल
पावटा के ग्राम टसकोला की घटना, घटनाक्रम में ई-मित्र संचालक गंभीर घायल

गौरतलब है कि 31 अगस्त को पावटा के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने घरों में घुसकर फायरिंग की और उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का भारी विरोध देखने को मिला था और प्रागपुरा- पावटा बाजार बंद करा दिए गए थे। बाद में पुलिस की ओर से शीघ्र घटना के खुलासे के आश्वासन के साथ व्यापारियों ने अपना धरना वापस ले लिया था। लेकिन बीती रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा फिर से हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने घटनाओं का शीघ्र खुलासा करना चुनौती बन गया है। रिपोर्ट : एलएन कुमावत, पावटा

अपने समाचार हमें फोटो व वीडियो सहित व्हाट्सएप करें 9887 2433 20

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
Next: BIG BREAKING : बहरोड़ में चोरों की धमाचौकड़ी, आधा दर्जन दुकानों के शटर- ताले तोड़े

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1513275828-17765317625808251758106682844105.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-294114703-17765308898474525317664177218303.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले दौरे पर निकले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.