Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व
  • Jaipur
  • Kotputli

बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

News Chakra September 1, 2022
Screenshot_20220831-223412_Video Player

ncgnews@ न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने गणेश वंदना के साथ की और उसके बाद श्री गणेश जी से जुड़ी कथा, कहानियां, कविता व गीत के माध्यम से अपनी मनभावन प्रस्तुतियां दी।

बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

इस अवसर पर जहां छात्रा वंशिका सैनी, अफसाना, व तनिष्का ने नृत्य व भजन प्रस्तुत किए वहीं वंशिका पटेल ने श्लोक व खुशी जिंदल ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। छात्रा पारुल, अंजली व हिमांशु ने भजन व राधिका पटेल व स्वाति पटेल ने नृत्य के माध्यम से मनभावन प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कौशल वर्मा भगवान गणपति के रूप में सबके आकर्षण का केंद्र रहे।

बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

विद्यालय संस्थापक निदेशक सुभाष पटेल व स्टाफ ने भगवान गणपति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा बुद्धि व समृद्धि के दाता ‘गणपति’ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा श्रॉफ ने गणेश चतुर्थी दिवस के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी और बताया कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता है किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान श्री गणेश को याद किया जाता है। प्रधानाचार्या ने बाल कथाओं के माध्यम से भगवान गणपति की चतुराई व वाकपटुता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समिति स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार
Next: कोटपूतली : लापरवाही दर लापरवाही, शिकार 6 साल की बच्ची जिम्मेदार कौन !

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.