Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार

News Chakra August 31, 2022
kmc_20220831_075508

मौके पर पहुंचे जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल, फायरिंग व लूटपाट की घटना की ली जानकारी

पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार

एनसीजी न्यूज़/ न्यूज़ चक्र कोटपूतली । जयपुर ग्रामीण के पावटा में बंदूक की नोक पर घरों में लूटपाट और फिर विरोध करने पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में स्थानीय निवासियों के घायल हो जाने से लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों व व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिए हैं और धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल पहुंचे हैं और व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से समझा इस की जा रही है लेकिन लोगों का आरोप है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराधी बेखौफ होकर अब फायरिंग की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार
जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने किया घटनास्थल का दौरा

आपको बता दें कि आज सुबह 3 से 4 के बीच पावटा की नई सब्जी मंडी कॉलोनी में अज्ञात बदमाश मकानों में घुसे और फिर लूटपाट करने की कोशिश की, लोगों ने विरोध जताया तो फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक महिला व युवक घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी जैसे ही आम लोगों तक पहुंची तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और फिर बाजार बंद करा दिया गया। घटना के बाद से स्थानीय लोग व व्यापारी दहशत में है। लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

पावटा : फायरिंग व लूटपाट की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बंद हुए बाजार
व्यापारी व स्थानीय लोगों के बीच बैठकर एसपी मनीष अग्रवाल ने की समझाइश, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने का दिया आश्वासन

इधर मौके पर पहुंचे जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने लोगों को मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। वहीं एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव सहित कोटपूतली, पनियाला व प्रागपुरा थानों के थानाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और घटनास्थल से जानकारी जुटाई जा रही है।

आपको बता दें कि प्रागपुरा थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी व लूटपाट की घटनाएं घटित हो रही हैं। यहां तक कि चोर शादी ब्याह को कवर करने वाले कैमरामैनों के कैमरे भी नहीं छोड़ रहे हैं। … और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है तो अपराधी बेखौफ और लोगों में आक्रोश पनपना स्वाभाविक है।

अपने क्षेत्र की अपडेट खबर देखने के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र। अपने समाचार हमें फोटो व वीडियो सहित व्हाट्सएप करें 9887 2433 20 पर।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा : बंदूक की नोंक पर घरों में लूटपाट, महिला के जबड़े में लगी गोली, युवक भी घायल
Next: बच्चों ने धरा गणपति का रूप, धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.