प्रागपुरा पुलिस की कार्यवाही, 24 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

IMG 20211207 WA0041 1

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रागपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़नगर से एक 20 वर्षीय युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्रागपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रविवार थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद कोटपूतली एएसपी सुमित गुप्ता व डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी हवा सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़नगर से एक 20 वर्षीय युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजीत खान उर्फ अजीज पुत्र मजीद खान, बड़नगर निवासी है।


    Discover more from News Chakra

    Subscribe to get the latest posts sent to your email.

    Categories:
    NEWS CHAKRA