Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • बाबा साहेब की प्रतिमा का आधार क्षतिग्रस्त, डा.अंबेडकर विचार मंच एकजुट
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

बाबा साहेब की प्रतिमा का आधार क्षतिग्रस्त, डा.अंबेडकर विचार मंच एकजुट

News Chakra May 27, 2022

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान व सौंदर्यीकरण के नाम पर खिसकाई जा रही नगर परिषद पार्क की दीवार भी रसूखदारों के इशारों पर घूमने लगी है। सार्वजनिक सुलभ कांपलेक्स के कार्नर से शुरू हुई दीवार इस तरह से घूमी कि भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आधार स्तंभ से जा लगी, ठेकेदार व कामगारों कि लापरवाही से प्रतिमा का स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही डॉ. भीमराव अंबेडकर मंच के सदस्यों को लगी, मंच के सदस्य आपात बैठक पर इकट्ठे हो गए और पार्क में ही प्रदर्शन कर विरोध जताया।

मंच के अध्यक्ष सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में बाबा साहेब की मूर्ति के आधार को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में नगर सभापति व आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बाबा साहेब की प्रतिमा का आधार क्षतिग्रस्त, डा.अंबेडकर विचार मंच एकजुट

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद द्वारा प्रतिमा के फाउंडेशन को क्षतिग्रस्त कर प्रतिमा को गिराने का षडयंत्र किया जा रहा है जो निंदनीय वे शर्मनाक है। वक्ताओं का कहना था कि बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा कर नगर सभापति के होटल को बचाने की साजिश रची जा रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को सुबह राज्य गृह मंत्री राजेंद्र सिंह यादव से मुलाकात कर मामले से अवगत करवाया जाएगा और साथ ही सोमवार को बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी व नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में मदनलाल वर्मा, ओमप्रकाश नैनीताल, मनोज सिरोहीवाल, दीप चंद आर्य, बलवंत रैवाला, आकाश सिंह, मुकेश रिवालिया, बनवारी लाल धोबी, श्रीराम आर्य, दुली चंद आर्य, तारा पुतली, अशोक सुरेला, करण सिंह, जीतू नैनावत, धर्मवीर सुरेला, कृष्ण मोरोडिय़ा, राजेश, गिरिराज, रोशन लाल, नत्थू लाल, इंद्राज वाल्मीकि, भूप सिंह व योगेश कुमार उपस्थित रहे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रक्त की हर एक बून्द कीमती है- डॉ. पंकज सिंह
Next: KOTPUTLI BREAKING : घायल अवस्था में मिले युवक- युवती, गर्दन पर चाकू के निशान

Related Stories

image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1909726217-17701762674343514467446221523772.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : खेल सामग्री खरीद मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने हिरासत में लिया

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-273111325-17701454107825893069517461071766.jpg
  • Top news

कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-1277770859-17701443690122980876485657885595.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत का अनोखा अभियान, शादी-ब्याह में पौधारोपण कर दे रहे जल-पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image88332108-17701218337681564407189828576090.jpg
  • Top news

पावटा के टोरडा गुजरान में 9वां विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर

Rajesh Kumar Hadia February 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.