न्यूज चक्र, कोटपूतली। विकास वर्मा। आगामी नगरपालिका चुनावों में कोटपूतली नगरपालिका पार्षद पद हेतु शहर के 40 वार्डों से गुरूवार को 83 प्रत्याशियों ने 108 नामांकन दाखिल किए हैं। बुधवार को 91 प्रत्याशियों द्वारा 115 फार्म प्रस्तुत किए गए थे। जिनमें 12 प्रत्याशियों ने कांग्रेस व 18 प्रत्याशियों ने भाजपा से नामांकन दाखिल किए थे, शेष नामांकन निर्दलीय प्रत्याशियों के थे। वही गुरूवार को 83 प्रत्याशियों ने 108 नामांकन दाखिल किए, जिनमें 23 भाजपा व 12 कांग्रेस पार्टी से हैं, शेष नामांकन निर्दलीय हैं।
नामांकन पत्रों की जांच करती रिटनिंग अधिकारी व एसडीएम सुनिता मीणा
आपको बता दें कि आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कोटपूतली उपखंड कार्यालय पर नामांकन भरने का सिलसिला सोमवार से जारी है। रिटर्निंग अधिकारी (न.पा.) व एसडीएम सुनीता मीणा ने बताया कि पहले दिन सोमवार को कुल 17 नामांकन प्राप्त हुए थे। मंगलवार को भी 17 ही नामांकन प्राप्त हुए थे, जबकि बुधवार को 115 नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। नामांकन 27 नवम्बर तक प्राप्त किए जाएगें।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।