Rajasthan : दिवाली पर पुरानी रंजिश में बदमाशों ने काट डाला लड़की का कंधा, पुलिस को आरोपियों की तलाश

डूंगरपुर. राजस्थान (Rajasthan)  के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के सदर थाना इलाके में स्थित छेला खेरवाड़ा गांव में दिवाली (Diwali) की खुशियां जमीन के पुराने विवाद में खूनी रंग में रंग गई. यहां दो सगी बहनों और उनके परिजनों पर बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया. घायल बहनों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

घटना दीपावली की रात की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार छेला खेरवाड़ा निवासी सविता कटारा (24) और उसकी नाबालिग बहन जया (16) अहमदाबाद में मजदूरी करती है. सोमवार को दोनों बहनें दिवाली मनाने के लिए अपने गांव लौटी थी. उसके बाद दोनों बहनें ताऊजी के लड़के के घर दिवाली पर मिलने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान उनके पड़ोसी जयंती, दिलीप, रामलाल, गोविंद और लाली सहित करीब 10 लोगों ने लाठियों तथा हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: दिवाली के दिन यहां महिलाएं श्मशान घाट जाती है.

हमले के बाद हमलावर मौके से भाग छूटे
हमले में जया का कंधा कट गया. हमलावरों ने सविता पर भी हमला किया. उसके भी कंधों और हथेली पर चोटें आईं. लेकिन उसके बावजूद सविता ने गंभीर हालत में लहूलुहान हालत में पड़ी अपनी बहन को किसी तरह बचाया. इसके बाद हमलावर मौके से भाग छूटे. सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मौका मुआयना किया और घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया. वहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: पार्षद पूछ रहे सभापति से, कैसे कहे हैप्पी दिवाली 

जया की हालत गंभीर बनी हुई है
डॉक्टर्स के अनुसार जया की हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सक की हालत पर नजर बनाए हुए है. घायल सविता के अनुसार दोनों परिवारों में बरसों पुराना जमीनी विवाद चल रहा है. पहले भी आरोपी 4 बार इसी तरह वारदातें अंजाम दे चुके हैं. उसका पुलिस केस चल रहा है. लेकिन आरोपी अभी भी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. इसी के चलते उन्होंने दिवाली पर पांचवीं बार हमला कर दिया. बहरहाल दिवाली के मौके पर हुई इस वारदात से गांव भय को माहौल हो गया. पुलिस का कहना है कि वह गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

source

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।