शुरू हुआ रिवाला धाम गौशाला में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। गौशाला रिवाला धाम मंदिर मलपुरा कोटपूतली में 10 मार्च से 14 मार्च तक संकट मोचन महायज्ञ में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 25 क्विंटल देसी गाय के घी से 11 लाख आहुतियां दी जाएंगी। इसमें देसी जड़ी बूटियों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

शुरू हुआ रिवाला धाम गौशाला में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

गौशाला रिवाला धाम मंदिर महंत स्वामी गणेशानंद महाराज ने सभी यजमानों को संकल्प कराते हुए यज्ञ की महता समझाई, और कहा कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए हमारे प्राचीन ऋषियों ने यह परंपरा विकसित की थी। भगवान ने कहा है कि सारी सृष्टि की उत्पत्ति अन्न से होती है और अन्न बारिश से होता है और बारिश यज्ञ से होती है।

यज्ञ का मतलब है कि हम अपनी नेक कमाई में से सर्व कल्याण के लिए जो दान देते हैं वही यज्ञ है। अग्नि में आहुति देना दान का एक प्रतीकात्मक स्वरूप है। यह प्रतीकात्मक स्वरूप प्राचीन काल से है। अग्नि को आधार मानकर हम सारे काम करते आ रहे हैं। भोजन बनाकर सबसे पहले अग्नि को भोग लगाते हैं। विवाह शादी में अग्नि को प्रज्वलित कर उसकी परिक्रमा की जाती है। हमने सदा प्रकाश की उपासना की है, यही सब का भाव है। इसलिए 108 कुंडीय महायज्ञ से हम हमारे वातावरण को शुद्ध व लोगों की विचार धारा शुद्ध करने के लिए किया जा रहा है।

शुरू हुआ रिवाला धाम गौशाला में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

आपको बता देंगे कि महायज्ञ के समापन पर स्वामी रामदेव सहित पांचों मंडलों के संत प्रमुख सहित करीब 12 सांसद और अनेक केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री शामिल होना प्रस्तावित है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।