कोटपूतली : दो धड़ों में बंटा शहर, जिम्मेदार कौन ?

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू किए जाने के तहत नगर पालिका ने प्रस्तावित 80 फीट व 60 फीट सड़क पर बाधा बन रहे प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किए जाने से आशंकित दुकानदारों ने नगरपालिका के विरोध स्वरूप अग्रसेन तिराहे पर टेंट गाड़ दिया है और धरना शुरू कर दिया है।

व्यापारियों ने की आमसभा, कहा – कार्यवाही नहीं होने देंगे

कोटपूतली : दो धड़ों में बंटा शहर, जिम्मेदार कौन ?

कोटपूतली व्यापार महासंघ ने आज नगर पालिका के प्रस्तावित कार्यवाही के विरोध में बाजार बंद करवाया और अग्रसेन तिराहे पर आम सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में पहुंचे भाजपा नेता मुकेश गोयल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी व्यापार मंडल व व्यापारियों का समर्थन किया। व्यापारियों का कहना है कि अगर नगर पालिका ने सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किया तो शहर में व्यापारिक वजूद खत्म हो जाएगा।

देर शाम व्यापारियों ने दुकानों से सामान हटाना किया शुरू

कोटपूतली : दो धड़ों में बंटा शहर, जिम्मेदार कौन ?

अग्रसेन चौक पर आम सभा व इसके बाद जारी धरने के बावजूद दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मानें तो कई दुकानदारों ने नगर पालिका को अपने प्रतिष्ठान तोड़ने की स्वीकृति भी दे दी है।

ज्योतिबा फुले चौक पर आतिशबाजी

कोटपूतली : दो धड़ों में बंटा शहर, जिम्मेदार कौन ?

कोटपूतली में प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर एक तरफ व्यापार मंडल विरोध दर्ज करा रहा है और अग्रसेन तिराहे पर धरने पर बैठा है तो वहीं दूसरी तरफ महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर थड़ी, ठेला व्यापारियों ने नगर पालिका के पक्ष में खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की। यह आतिशबाजी अब शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग पूछ रहे हैं की है यह आतिशबाजी वर्ग संघर्ष है या खुशी !!

इस खबर को लेकर आप क्या विचार रखते हैं नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।