News Chakra

20220906 213847 Scaled

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में नेशनल हाईवे से जुड़ी पटेल कॉलोनी में बाइक पर आए अज्ञात लोगों ने पिस्टल की नोंक पर व्यापारी से बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर थानाधिकारी सवाई सिंह व एसआई जयप्रकाश पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे हैं और जानकारी जुटाई जा रही है।

20220906 2143182431853489491019488

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चौराहे के नजदीक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के बगल में दुर्गा जनरल स्टोर के व्यापारी का पटेल कॉलोनी में मकान है, जहां बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान से लौट रहे व्यापारी के पुत्र पीयूष व हर्ष की कनपटी पर बंदूक लगाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटनास्थल पर पुलिस जानकारी जुटा रही है व नाकाबंदी करवाई गई है।

    Categories:
    NEWS CHAKRA