कोटपूतली : पाथरेडी में 6 घंटे से फैक्ट्री के अंदर है विभाग की टीम, खंगाल रही बही- खाते

गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव का बयान- 5- 6 ठिकानों पर हुई है कार्रवाई, लेकिन हम गलत रास्ते पर नहीं हैं हम ‘सत्य’ के साथ हैं !

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली सहित आज सुबह देश के 4 राज्यों में एक साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से छापेमारी की कार्रवाई की गई है। जिसमें एक नाम कोटपूतली विधायक व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव का भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोटपूतली के पाथरेडी में जिस फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की कार्रवाई की गई है वह गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से संबंध रखती हैं। इधर कार्रवाई को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान सहित दिल्ली उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी विभाग ने छापामारी की है।

कोटपूतली : पाथरेडी में 6 घंटे से फैक्ट्री के अंदर है विभाग की टीम, खंगाल रही बही- खाते

गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव का बयान : 5- 6 ठिकानों पर हुई है कार्रवाई, लेकिन हम गलत रास्ते पर नहीं हैं हम ‘सत्य’ के साथ हैं !

कोटपूतली : पाथरेडी में 6 घंटे से फैक्ट्री के अंदर है विभाग की टीम, खंगाल रही बही- खाते

एक तरफ जहां कोटपूतली सहित पूरे देश में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है, वहीं इस बीच गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बातचीत में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा है कि आयकर के द्वारा कोटपूतली सहित पांच- छह जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। हम इस कार्रवाई में आयकर विभाग का सहयोग कर रहे हैं, क्योंकि हम गलत रास्ते पर नहीं हैं हम सत्य के साथ हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग को कहीं कुछ गलत लगेगा तो हमसे सवाल करें हम उन्हें जवाब देंगे। हम जिम्मेदार लोग हैं। मेरी वजह से मेरी पार्टी को या मेरे परिवार को आप यह नहीं कह सकते कि हम गलत लोग हैं। हम बिजनेस कर रहे हैं बिजनेस के तरीके से कर रहे हैं उसमें कहीं कुछ गलत नहीं है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।