Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, मची चीख-पुकार

News Chakra September 3, 2022
kmc_20220903_080147

डेंटल कॉलेज के सामने एक मिनी कैंटर ट्रक ने चार छोटी गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मृत्यु

एनसीजी न्यूज़/ न्यूज़ चक्र। कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक के बाद एक चार गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। घटना डेंटल कॉलेज के समीप स्थित दूध डेयरी के सामने की है, जहां एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने साइड में खड़ी एक पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद पिकअप ने आगे खड़ी दूसरी पिकअप को टक्कर मारी। वह पिकअप आगे खड़ी ब्रेजा गाड़ी में जा लगी और इसके बाद ब्रेजा गाड़ी उससे आगे खड़ी गाड़ी में जा लगी। इस हादसे में एक पिकअप चालक की मृत्यु हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया हैं। मौके पर कोटपूतली थाना पुलिस पहुंची है और घायल को बीडीएम अस्पताल भिजवाया है।

कोटपूतली : हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, मची चीख-पुकार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटपूतली डेंटल कॉलेज के समीप दूध डेयरी के सामने हाईवे किनारे स्थित चाय की थड़ी पर तीन चार गाड़ियां रुकी हुई थी। सभी गाड़ियां हाईवे किनारे लगी हुई थी, इस दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रहा एक मिनी कैंटर ट्रक पैदल सड़क पार कर रहे किसी व्यक्ति को बचाने के दौरान असंतुलित हो गया और फिर साइड में खड़ी पिकअप में जा लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पिकअप चालक गेट के बाहर खड़ा था, जो हादसे का शिकार हो गया पिकअप चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ हैं जिसे बीडीएम अस्पताल भिजवाया गया है।

कोटपूतली : हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ी 4 गाड़ियां, मची चीख-पुकार

हादसे के बाद वहां खड़े लोगों में एकदम से चीख- पुकार मच गई। लोगों ने दौड़कर घायल व्यक्ति को एक तरफ किया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद हाईवे पर एक तरफा जाम लग गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया व घायल को बीडीएम अस्पताल भिजवाया।

अपने आसपास के समाचार हमें फोटो- वीडियो सहित व्हाट्सएप करें- 9887243320 । अपडेट समाचारों के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र ‘लापता’, शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के फूल हाथ पांव
Next: पावटा : फायरिंग, दहशत ! ई- मित्र संचालक से चार लाख की लूट

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.