कोटपूतली : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र ‘लापता’, शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के फूल हाथ पांव

परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी, बताया सुबह स्कूल पहुंचा ही नहीं छात्र !

एनसीजी न्यूज़/ न्यूज़ चक्र । कोटपूतली थाने में एक 15 साल के छात्र की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 10 वीं में पढ़ता है, लेकिन आज सुबह घर से निकलने के बाद ना स्कूल पहुंचा है और ना घर। परिजनों ने छात्र के दोस्तों व रिश्तेदारी में सब कहीं जानकारी जुटाई है लेकिन छात्र का अभी तक कहीं भी सुराग नहीं लगा है।

कोटपूतली : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र 'लापता', शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के फूल हाथ पांव

कोटपूतली शहर के लक्ष्मी नगर निवासी जयसिंह पुत्र हजारी लाल सैनी ने कोटपूतली थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दी है। जयसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का विकास सैनी सुबह 7:00 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन जब स्कूल की छुट्टी हुई तो लड़का घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने स्कूल पता किया तो पता लगा विकास सैनी आज स्कूल पहुंचा ही नहीं।

परिजनों ने बताया कि विकास सैनी का हुलिया रंग गेहुआ, उम्र 15 साल व कक्षा 10 का छात्र है। उसे सब जगह तलाशा गया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।