रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव

पावटा उपखंड के ग्रामीण अंचलों सहित पावटा-प्रागपुरा कस्बे में पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व परंपरागत उल्लास, उमंग और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। धनतेरस से शुरू हुआ दीपावली उत्सव छोटी दीपावली, मुख्य दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज तक पूरे क्षेत्र में खुशियों की छटा बिखेरता रहा। घरों में दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के बीच लोगों ने पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव
रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव

दीपावली के अवसर पर कस्बे के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धनतेरस से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। मिठाई, बर्तन, कपड़े, पूजा सामग्री, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान, पटाखे, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही। दुपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीदारी में भी लोगों ने रुचि दिखाई। दीपावली के साथ ही आगामी वैवाहिक सीजन की तैयारियों को लेकर भी खरीदारी शुरू हो गई है। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव
रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव

इस बार पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र में दीपावली की रौनक को विशेष रूप देने के लिए प्रमुख बाजारों और चौराहों पर आकर्षक विद्युत सजावट करवाई गई। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी लाइटों और चमचमाती झालरों से सजे बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए।

प्रागपुरा में पुलिस थाने से मुख्य बाजार, सुभाष चौक और सीताराम मार्केट तक विद्युत सजावट की गई। वहीं पावटा में केशव सागर धर्मशाला के सामने स्थित सुभाष चौक, होली चौक, घंटाघर, अनाज मंडी सहित प्रमुख बाजारों और मार्गों को रोशनी से सजाया गया। सड़कों के ऊपर की गई आकर्षक सजावट ने कस्बे के बाजारों को उत्सवी और सुंदर स्वरूप प्रदान किया।

गौरतलब है कि नगरपालिका चुनाव के बाद गठित कांग्रेस बोर्ड की यह पहली दीपावली रही। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीना देवी एवं पालिका प्रतिनिधि तथा कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत सजावट की योजना बनाई गई। अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह के निर्देशन और निगरानी में सजावट का कार्य संपन्न करवाया गया।

पांच दिनों तक क्षेत्र के गांवों से लेकर कस्बे के बाजारों और घरों तक दीपोत्सव की रौनक छाई रही। रोशनी और खुशियों के इस पर्व ने सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान की।

Author

Leave a Comment