सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

दीपावली के पावन पर्व पर प्रागपुरा के सीताराम मार्केट स्थित सीताराम मंदिर में आस्था और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। दीपावली के दूसरे दिन आयोजित पारंपरिक अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही प्रसादी तैयार करने की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव
सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

दोपहर में पुजारी सत्यनारायण पाराशर ने श्रीराम दरबार के समक्ष कढ़ी, बाजरा, मूंग, चावल और सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग अर्पित किया। इसके पश्चात पंगत प्रसादी शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव
सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

मंदिर को सुंदर फूलों से सजाकर आकर्षक स्वरूप दिया गया। धार्मिक भजनों और कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

इस आयोजन की खास बात स्थानीय युवाओं का उत्साह और सेवा भावना रही। अमित बंसल ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अन्य युवाओं के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मिंटू शर्मा, नरेश स्वामी और शंकर पंडित सहित युवा कार्यकर्ताओं ने प्रसादी वितरण से लेकर पंगत में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से बैठाने और सेवा करने तक अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

अमित बंसल सहित युवाओं की इस सामूहिक सक्रियता ने धार्मिक आयोजन में सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग की सुंदर मिसाल पेश की। ऐसे आयोजनों में युवाओं का आगे आना धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर नितिन बंसल, अमन पाराशर, मुकेश भारद्वाज, लखन शर्मा, सोनू शर्मा, कमलेश सैनी, अरुण पटेल, भुवन शर्मा, महेंद्र पटेल सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर समिति और स्थानीय भक्तों के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Author

Leave a Comment