नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से किसानों और ग्रामीणों के हित में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेने के लिए नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सहकार सुपर बाजार, कस्टम हायरिंग सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर, मिनी बैंक, कृषि ड्रोन सेवा, ब्याजमुक्त फसली ऋण तथा खाद-बीज वितरण व्यवस्था की जानकारी लेकर इन पहलों की सराहना की।

नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना
नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

निरीक्षण के दौरान नाबार्ड के उप महाप्रबंधक विजय राणा, सहायक महाप्रबंधक अमित किरडोलिया, डीजीएम दीपक जाखड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक नवरत्न ने भी समिति की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने समिति परिसर में संचालित सहकार सुपर बाजार को विशेष रूप से देखा।

नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना
नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

नाबार्ड की पैक्स एक्सीलेटर योजना के तहत विकसित इस बाजार में ग्रामीणों को एवं समिति सदस्यों को घरेलू उत्पाद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद एवं बीज सहित आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों के खेतों में नैनो यूरिया एवं कीटनाशकों के छिड़काव के लिए संचालित कृषि ड्रोन सेवा की भी अधिकारियों ने जानकारी ली। इसे कृषि कार्यों में समय और लागत की बचत की दिशा में उपयोगी पहल बताया गया।

नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना
नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

समिति के डिजिटल कार्यों, कंप्यूटराइजेशन, वित्तीय रिकॉर्ड तथा ऋण वितरण-वसूली की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। दौरे के दौरान भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। समिति परिसर में मिट्टी जांच लैब स्थापित करने तथा कोल्ड प्रेस ऑयल (कच्ची घानी) मिल की मशीनरी लगाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसके लिए संभावित स्थान का निरीक्षण कर जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया भी की गई।

नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना
नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

समिति अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को समिति की गतिविधियों, आय-व्यय तथा किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य ग्रामीणों और किसानों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना
नाबार्ड टीम ने प्रागपुरा सहकारी समिति का लिया जायजा, नवाचारों की सराहना

नाबार्ड अधिकारियों का समिति की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक कैलाश चंद स्वामी, नरेश स्वामी, रामकरण सैनी, प्रेम प्रकाश सैनी, महिपाल यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author