पशुधन निरीक्षक ने किया दो घायल सांडों का उपचार

बेजुबान पशुओं की तकलीफ को समझते हुए बुधवार को पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज ने प्रागपुरा में दो घायल सांडों का उपचार किया। वार्ड नंबर 42 में लंपी रोग से पीड़ित सांड के शरीर और मुंह पर गांठें बनी हुई थीं, जिनमें से मुंह की गांठों से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पशुधन निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घावों की ड्रेसिंग की और उपचार शुरू किया।

पशुधन निरीक्षक ने किया दो घायल सांडों का उपचार
पशुधन निरीक्षक ने किया दो घायल सांडों का उपचार

सीताराम मार्केट में मुंह से खून बहने की समस्या से परेशान दूसरे सांड को भी चिकित्सा सहायता दी गई। नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के वार्ड नंबर 42 में एक सांड घायल हालत में पड़ा होने की जानकारी पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल को मिली। उन्होंने बिना देर किए पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज को इसकी सूचना दी। सूचना पर भारद्वाज मौके पर पहुंचे और सांड की जांच कर उपचार किया।

पशुधन निरीक्षक ने किया दो घायल सांडों का उपचार
पशुधन निरीक्षक ने किया दो घायल सांडों का उपचार

गोविंद भारद्वाज ने बताया कि सांड लंपी रोग से प्रभावित था। उसके शरीर और मुंह पर कई गांठें थीं तथा मुंह की गांठों से रक्तस्राव हो रहा था। उन्होंने प्रभावित हिस्सों की ड्रेसिंग कर उपचार किया। इसके बाद सीताराम मार्केट में एक अन्य सांड के मुंह से खून बहने की जानकारी मिलने पर उसका भी उपचार किया गया।

इस दौरान पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल, प्रमोद शर्मा, मिंटू भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पशुधन निरीक्षक की तत्परता से घायल पशुओं को उपचार मिलने पर पशु सेवा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश सामने आया।

Author

Leave a Comment