न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पावटा नई सब्जी मंडी कॉलोनी में आज सुबह 3 से 4 बीच मकानों में घुसे चोरों ने बंदूक की नोंक पर लूटपाट की और विरोध करने पर गोलियां भी चलाई। जिसमें एक महिला व युवक घायल हो गए हैं, महिला को घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व कोटपूतली थाना अधिकारी सवाई सिंह सहित प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय निवासी चोरों की संख्या 4 से अधिक बता रहे हैं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

अपडेट समाचारों के लिए देखते रहे हैं न्यूज़ चक्र। अपने समाचार हमें फोटो वीडियो सहित व्हाट्सएप करें – 9887243320