कोटपूतली : एनएच पर सोतानाला पुलिया से नीचे गिरी रोडवेज बस, दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर सोतानाला पुलिया से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, हादसे में 1 दर्जन से अधिक सवारियां घायल होना बताया जा रहा है। मौके पर पनियाला थाना पुलिस पहुंची और सभी घायलों को बहरोड के कैलाश पार्क अस्पताल भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली- जयपुर नेशनल हाईवे पर पनियाला के समीप सोतानाला पुलिया पर यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हरियाणा के रेवाड़ी डिपो की एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पुलिया से नीचे जा गिरी। मौके पर पनियाला थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पनियाला व बहरोड़ थाना पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है, साथ ही एक तीन माह के बच्चे समेत 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें 1 युवक व महिला शामिल है। मृतक युवक की पहचान कोटपूतली के नारेहड़ा निवासी रतन सिंह तंवर के रूप में हुई है, जबकि महिला कोटपूतली की ढाणी ऊपली कोठी निवासी थी।

घटनास्थल की तस्वीरें..

कोटपूतली : एनएच पर सोतानाला पुलिया से नीचे गिरी रोडवेज बस, दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल
कोटपूतली : एनएच पर सोतानाला पुलिया से नीचे गिरी रोडवेज बस, दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल
कोटपूतली : एनएच पर सोतानाला पुलिया से नीचे गिरी रोडवेज बस, दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।