पावटा कस्बे के उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस सेवा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार बंसल की मौजूदगी में अस्पताल की फार्मासिस्ट टीम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और फल वितरित किए। साथ ही मरीजों को दवाओं के नियमित एवं सही सेवन के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. रवि कुमार बंसल ने फार्मासिस्टों को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। चिकित्सक की सलाह के अनुरूप दवाओं का उचित प्रबंधन, सही वितरण और मरीजों को दवाओं के सेवन की जानकारी उपलब्ध कराना उपचार प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

डॉ. बंसल ने फार्मासिस्टों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षित दवा प्रबंधन के साथ मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. सौरभ कुमार शर्मा, सीनियर फार्मासिस्ट कुलदीप मीणा, महेश चंद मीणा, जय कुमार, संदीप सिंह तंवर (प्रदेश प्रवक्ता, RPA), अंजली सांवरिया, दिनेश स्वामी, पुरुषोत्तम योगी, दिनेश गुर्जर, मालीराम गुर्जर, विजय लक्ष्मी, रितु यादव, मनमोहन, रजनेश यादव, राहुल यादव, अंकित पावटा, सचिन, सुनील नायक व मुकेश जाट सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
