न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बानसूर पी जी महाविद्यालय में आज पांच दिवसीय भारत स्काउट्स का प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश भारद्वाज, जिला कमिस्नर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने रेंजर्स एवं रोवर्स को सेवा भाव से अपना दायित्व निर्वहन करने को प्रेरित किया।
उन्होंने रेंजर्स एवं रोवर्स की एक आपदा प्रबंधन टीम गठित करने हेतु प्रस्ताव रखा जो बानसूर क्षेत्र में आपदा स्तिथि के दौरान सहायता प्रदान कर सकेंगे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।