भास्कर शर्मा ने किया स्काउट कैम्प का निरीक्षण, 23 जून तक चलेगा शिविर



न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। स्काउट गाइड में ही बालकों का सर्वांगीण विकास संभव है। स्काउट बालक बालिकाओं को देश व समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह बात राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भास्कर शर्मा ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर के तीसरे दिन फ्लैग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि कही।

अभिरुचि शिविर का भास्कर शर्मा ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने आयोजकों को सफल चल रहे अभिरुचि शिविर के लिए बधाई दी। स्थानीय सचिव हंसराज यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में हारमोनियम, पेंटिंग, कराटे, डांस, इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर, योगा, मेहंदी व सिलाई ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भास्कर शर्मा ने किया स्काउट कैम्प का निरीक्षण, 23 जून तक चलेगा शिविर

सचिव हंसराज यादव ने बताया कि शिविर में हॉबी के अलावा एडवेंचर सहित स्काउटिंग गाइडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हॉबी शिविर लगाने का उद्देश्य बालक- बालिका को आत्म निर्भर बनाना है, जिससे आगे जीवन में कभी कठिनाईयों का सामना न करना पड़े और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।

यह हॉबी शिविर 23 मई से 23 जून तक एक माह का आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सह शिविर संचालक वीरेंद्र सिंह, गगन कुमावत, पप्पू राम यादव, कृष्ण यादव, हरप्रसाद, रोशन लाल, विजेंद्र सैनी, सीताराम गुप्ता सहित अनेक दक्ष- प्रशिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

न्यूज़ चक्र टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें ..click

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।