मोबाइल से खेल रहे थे बच्चे, हादसा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अलवर के बीबीरानी के समीप कोटकासिम में रविवार देर शाम मोबाइल से खेल रहे दो बच्चे मोबाइल में अचानक हुए धमाके से झुलस गए। दोनों बच्चों को अलवर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटकासिम वार्ड 1 निवासी घनश्याम कश्यप का 4 साल का बेटा यश व डेढ़ साल का भूपेंद्र घर के बाहर चारपाई पर मोबाइल से खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक से मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में यश का चेहरा झुलस गया, जबकि डेढ़ साल के भूपेंद्र के पैर, गुप्तांग व शरीर पर कई जगह झुलसने के निशान हैं। आनन- फानन में परिजन दोनों बच्चों को कोटकासिम स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया।

मोबाइल को ‘खिलौना’ मत समझिए यह आपका ‘खिलौना’ छीन लेगा !

अक्सर बच्चों का किसी काम से ध्यान भटकाने के लिए या उन्हें राजी करने के लिए परिजन उनके हाथ में मोबाइल थमा देते हैं। इस दौरान परिजन भूल जाते हैं कि मोबाइल एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो बैटरी से संचालित है। परिजनों की यही लापरवाही कभी-कभी बच्चों की जान पर बन आती है। जबकि अबोध बच्चे के लिए मोबाइल ‘खिलौने’ से ज्यादा कुछ नहीं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।