राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें

राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट सहित देश के करीब 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेशों में दिव्यांगजनों के सामने आ रही समस्याओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष लिखित रूप में रखा तथा संबंधित विभागों से उनके समाधान की मांग की।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें

बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन एवं समान अवसर उपलब्ध कराना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें

छेपट ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 को पूरी तरह धरातल पर लागू करने, ‘एक देश-एक पेंशन’ की तर्ज पर सभी राज्यों के दिव्यांगजनों को 6 हजार रुपए मासिक पेंशन देने तथा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा और आवास से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी बैठक में रखी गई।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें

बैठक के दौरान विभिन्न प्रदेशों में दिव्यांगजनों के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच दिल्ली की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल खत्री, बिमल बॉस, डीके आजाद, विवेकानंद, नरेश कुमार, कपिल अग्रवाल, महेश सिराधना, माला पांडे, रोजी अरोड़ा, पत्रकार धर्मेश कुमार, सागर सम्राट, रानी परवीन, विजय खोखर, डॉ. आमिर, बॉबी गौतम सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Author