News Chakra

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर अलोरिया ने ग्राम सुजातनगर निवासी रामस्वरूप वर्मा की कांग्रेस के प्रति सच्ची लगन व मेहनत से कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर रामस्वरूप वर्मा को युवा कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

वर्मा की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर अलोरिया, क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर व पार्षद तारा पुतली का आभार व्यक्त किया है।

Categories:
NEWS CHAKRA