मुकेश गोयल व संजय सिंह ने दुपट्टा पहनाकर किया युवाओं का स्वागत
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा में भाजपा विधानसभा प्रभारी मुकेश गोयल व भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा द्वारा युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। गोयल ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर युवाओं का भाजपा में स्वागत किया।
इस मौके पर दीपक कुमार पुत्र कालूराम, कृष्ण कुमार पुत्र रामशरण मीणा, नन्दाराम पुत्र लालचन्द मीणा, अनिल पुत्र रामेश्वर मीणा, अक्षय पुत्र पप्पु मीणा, विक्रम पुत्र पुष्कर मीणा, गौरव कुमार पुत्र दयानन्द शर्मा व मनोज कुमार शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री विनोद सिंह तंवर, रतन लाल सैनी, पूरणमल सैन, अजीत सिंह चौहान, दयाराम आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।