न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर पालिका/ नगर पालिका परिषदों में पार्षद/ सदस्य मनोनीत किए हैं। कोटपूतली सहित निकटवर्ती बहरोड नगर पालिका में भी 6 वार्ड पार्षद मनोनीत किए गए हैं।
स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव दीपक नंदी ने आदेश जारी कर कोटपूतली में बूलाराम सैनी वार्ड 15 ढाणी डासा वाली, हंसराज योगी, लक्ष्मी नगर, हनुमान यादव, यादव कॉलोनी बीडीएम अस्पताल के पास, मंजू शर्मा सराय मोहल्ला, गंगाराम वर्मा आदर्शनगर व ताराचंद आर्य, वार्ड 16 पूतली को बतौर सदस्य मनोनीत किया है।
इसी तरह निकटवर्ती नगर पालिका बहरोड़ में विनय गोठवाल वार्ड 8 अंबेडकरनगर, राधेश्याम यादव पुराना बस स्टैंड, मनोज मिश्र वार्ड 9, चौबियान मोहल्ला, अनिल गुप्ता वार्ड 5 मानपुरा मोहल्ला, समय सिंह यादव वार्ड 22, श्रीमती रामकला वार्ड 5 को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।