सूत्रों के हवाले से खबर- देर रात कोटपूतली के बाला के नांगल में फायरिंग, एक की मौत
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। क्षेत्र में बीती रात कोटपूतली पुलिस की अपराधियों से हुई मुठभेड़ में कथित रूप से एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली है। मामला कोटपूतली के बाला का नांगल का है जहां खेतड़ी क्षेत्र से कुछ के आने की पुलिस को जानकारी मिली थी। सूचना के बाद कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा के नेतृत्व में आसपास के थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा और बदमाशों का पीछा किया।
जानकारी के अनुसार इसी दौरान एक ने खुद को गोली मार ली। मृतक का नाम सुख्खा गुर्जर बताया जा रहा है जो खेतड़ी से 302 के मामले में वांटेड चल रहा था। बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। बाकी सभी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।