KOTPUTLI : हाईवे पर दो बसों में भिड़ंत, 15 से ज्यादा घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रागपुरा थाना अंतर्गत पावटा के समीप नेशनल हाईवे पर राजस्थान रोडवेज व प्राइवेट बस में हुई भिड़ंत में 15 से ज्यादा सवारी घायल हो गई, जबकि राजस्थान रोडवेज बस चालक की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को तुरंत कोटपूतली बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

KOTPUTLI : हाईवे पर दो बसों में भिड़ंत, 15 से ज्यादा घायल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज दिल्ली से जयपुर जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रही निजी बस से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद नेशनल हाईवे गश्ती दल व प्रागपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसा सुबह करीब 5:00 बजे, प्रागपुरा थाना अंतर्गत मंगलावाली प्याऊ के समीप हुआ।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।