पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित

नशा युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जीवन को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। इससे बचाव के लिए जागरूकता और सामूहिक भागीदारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय पावटा में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के अंतर्गत मादक पदार्थ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान बताए गए और जीवन में नशे से दूरी बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित
पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित

कार्यक्रम में नासिन जयपुर के डिप्टी डायरेक्टर घनश्याम जैफ मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता नासिन जयपुर के सुपरिटेंडेंट डीडी शर्मा ने की, जबकि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा के सब इंस्पेक्टर फनीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुभम व्यास और आशीष भार्गव ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।

पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित
पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित

महाविद्यालय प्राचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। नशे जैसी आदतें व्यक्ति की सफलता में बाधा बनती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित
पावटा कॉलेज में ‘ऑपरेशन युवा रक्षा’ के तहत कार्यशाला आयोजित

डीडी शर्मा ने भगवद्गीता के संदेश का संदर्भ देते हुए कहा कि समाज में व्यक्ति का आचरण दूसरों के लिए उदाहरण बनता है। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को विस्तार से समझाया। वहीं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा के सब इंस्पेक्टर मनीष शर्मा ने ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर जानकारी देते हुए सिंथेटिक ड्रग्स के सेवन को विशेष रूप से खतरनाक बताया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

आशीष भार्गव ने सकारात्मक सोच, ध्यान और अनुशासन को बेहतर जीवन का आधार बताया। शुभम व्यास ने फास्ट और स्लो माइंड की अवधारणा के जरिए विद्यार्थियों को समझाया कि सोच का हमारे व्यवहार और भविष्य पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है। कार्यशाला के दौरान नशे के दुष्परिणामों पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाए गए। साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम के दौरान घनश्याम जैफ ने प्राचार्य डॉ. कमलेश दायमा को ग्रीन ट्री पॉड भेंट कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर डीडी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर सहायक लेखाधिकारी नवनीत गौड़, आर्य पारीक, डॉ. धन्नाराम कुम्हार, डॉ. बाबूलाल मीणा, डॉ. शिव शंकर सैन, राजेन्द्र वर्मा, चतुर्भुज यादव, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. अंजू रानी, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. रामावतार आर्य और डॉ. मोईन खान सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

Author

Leave a Comment