BREAKING KOTPUTLI: 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मृत्यु, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के जगदीश पुरा गांव के समीप से एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची सरूण्ड थाना पुलिस मृतक के शव को लेकर कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंची, जहां परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मृतक की हत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल भारी संख्या में परिजन कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल परिसर में डटे हुए हैं। सरूण्ड व कोटपूतली थाना पुलिस का जाप्ता भी अस्पताल परिसर में मौजूद है। परिजनों का आरोप है कि लीज धारकों ने पुलिस से मिलीभगत कर युवक की हत्या की है, जबकि सरूण्ड पुलिस थानाधिकारी नेमीचंद ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। थानाधिकारी नेमीचंद ने बताया कि युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार जगदीश पुरा निवासी, 25 वर्षीय मृतक युवक कपिल यादव जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और हाल ही आरएएस की परीक्षा भी दी थी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।