ब्रेकिंग- कोटपूतली में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, महिला के पेट में गोली लगने की सूचना

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली में आमजन की सुरक्षा के क्या बंदोबस्त हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोटपूतली में आज दो संगीन मामले सामने आए हैं। आज सुबह लगभग 10:00 बजे कोटपूतली पुलिस थाने के पीछे 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं दोपहर होते-होते कोटपूतली के नागा जी गौर क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फायरिंग भी होती दिखाई दी है।

जानकारी के अनुसार मामला नागाजी गौर मंदिर के समीप का है, जहां एक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर जमीन पर बनी झोपड़ी व अन्य सामान को तोड़ते फोड़ते नजर आ रहे हैं। जब महिलाएं उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ती हैं, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला होता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह मामला क्यों हुआ यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

कोटपूतली में विवाद, फायरिंग
??
बड़ा सवाल आमजन की सुरक्षा किसके भरोसे ?
??
https://youtu.be/M1MkNSB4q9w
???

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।