Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • होटलों पर सिलसिलेवार फायरिंग मामला, 8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 2 पुलिस की गिरफ्त में…
  • Jaipur
  • Kotputli
  • National
  • Rajasthan News

होटलों पर सिलसिलेवार फायरिंग मामला, 8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 2 पुलिस की गिरफ्त में…

News Chakra March 6, 2022
Screenshot_20220306-172526_Video Player

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली में महाशिवरात्रि की रात एक के बाद एक तीन होटलों में फायरिंग प्रकरण में कोटपूतली थाना पुलिस ने 8 आरोपियों की पहचान कर दो को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

होटलों पर सिलसिलेवार फायरिंग मामला, 8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 2 पुलिस की गिरफ्त में...

जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने आज प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि 1 मार्च, महाशिवरात्रि की रात करीब 9 बजे आरोपी प्रदीप रावत के नेतृत्व में 8 लोगों ने एक ही समय में कोटपूतली के मुख्य हाईवे पर स्थित होटल कांजी, कमलनाथ व राधारानी पर अंधाधुंध फायरिंग कर 50 हजार मासिक रंगदारी वसूलने का पर्चा थमा दिया। घटना के बाद जहां होटल व्यवसायियों व आमजन में दहशत का माहौल हो गया वहीं पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लिया। मौके पर जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता, जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल, भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार व स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक होटल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी जानकारी जुटाई।

होटलों पर सिलसिलेवार फायरिंग मामला, 8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 2 पुलिस की गिरफ्त में...

इसके बाद 4 मार्च को कोटपूतली ASP विधा प्रकाश के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें वृत्ताधिकारी डॉ. सध्या यादव, वृत्त कोटपूतली, थाना प्रभारी कोटपूतली सवाई सिंह, थाना प्रभारी प्रागपुरा हवासिह, थानाप्रभारी चन्दवाजी दिलीप सिंह, थानाप्रभारी पनियाला हितेश व डीएसटी टीम के जिला प्रभारी हेमराज एवं साईबर सैल से लक्ष्मीकान्त व कमलेश तथा पुलिस थाना झुंझनू सदर के थानाप्रभारी, मनीष शर्मा को शामिल किया गया। इसके साथ ही घटना के मुख्य आरोपी प्रदीप रावत, अमित सिंह राजपूत व विशाल धानका की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 5 हजार के ईनाम की घोषणा की गई।

गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता व पुलिस मुखबिर तंत्र सूचना के आधार पर सरिस्का वन क्षेत्र से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया और बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 2 अवैध हथियार 1 जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद किया गया है।

समाचार से जुड़े अन्य अपडेट थोड़ी देर में…

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: KOTPUTLI : फायरिंग के आरोपी पुलिस गिरफ्त में…
Next: कोटपूतली : सरकारी विभागों में आपस में तालमेल नहीं, आम जनता की क्या सुनेंगे !!

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.