न्यूज़ चक्र। कोटपूतली शहरी क्षेत्र में सीजन की दूसरी बरसात के बाद ऐसी तस्वीरें सामने आई है कि अधिकारियों को ‘पानी- पानी’ हो जाना चाहिए। लेकिन अधिकारी तो अपने दफ्तरों में एसी और वॉल पेंटिंग लगवा कर दफ्तर की ‘रंगत’ बदलने में व्यस्त हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच आम जनता को ‘मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी’ का पाठ पढ़ाने वाले अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर भी घुटनों- घुटनों पानी भरा है। तस्वीरों के जरिए देखिए, गौरव पथ का ‘गौरव’ और शहर के जिम्मेदार अधिकारियों के काम का सर्टिफिकेट…
फोटो- सीताराम गुप्ता
कोटपूतली पंचायत समिति रोड यानी गौरव पथ और दुर्गा माता मंदिर के सामने की तस्वीरेंवार्ड 2 में घरों में घुसा इटली के जोहड़ का पानीवार्ड वासियों का आवागमन बंद। सड़क व पगडंडियों पर भी भर गया घुटनों- घुटनों पानी
और अब यह भी देखिए, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा का दफ्तर
कोटपूतली नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा का दफ्तर जिसे अधिशासी अधिकारी ने पिछले दिनों ही नई वॉल पेंटिंग और एसी, सोफा इत्यादि से सुसज्जित करवाया है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।