शराब के रुपए नहीं मिले, तो नौजवान ने लगा लिया फंदा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के शुक्लावास के ग्राम पिचानी में एक 36 वर्षीय नौजवान ने शराब के रुपए ना मिलने के बाद फंदा लगाकर फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई। युवक को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है।

मामला कोटपूतली की शुक्लावास ग्राम पंचायत के गांव पिचानी का है। बीडीएम पुलिस चौकी प्रभारी भवानी सिंह को परिजनों के बताए अनुसार 36 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र महावीर शराब का आदी है और सुबह उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। पत्नी ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो आवेश में आकर मुकेश ने गले में फांसी का फंदा लगा लिया। आनन-फानन में परिजन मुकेश को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लेकर के पहुंचे जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है।

(समाचार BDM से प्राप्त सूचना के अनुसार)

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।