न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव के लिए आज सुबह 6 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन दाखिल किए थे। एक प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद अब पांच दावेदार मैदान में हैं।
यह है उप प्रधान पद के 5 दावेदार
वार्ड 23 से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी- भाजपा
वार्ड 1 से माया – कांग्रेस
वार्ड 6 से बीना देवी- निर्दलीय
वार्ड 17 से माया देवी- निर्दलीय
वार्ड 12 से सुमन कुमारी यादव – निर्दलीय
3 से 5 होगी वोटिंग, उसके बाद परिणाम
उप प्रधान पद के लिए अब 5 दावेदार होने के बाद अब 3 से 5 बजे के बीच नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके बाद आज ही परिणामों की घोषणा होगी।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।