कोटपूतली के पीएनबी टॉवर पर स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर 173 यूनिट रक्तदान

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और MBC समाज के मसीहा स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएनबी टॉवर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 173 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामरतन दास महाराज जी के सानिध्य में किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया।

पीएनबी टॉवर पर स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर 173 यूनिट रक्तदान

इस अवसर पर भाजपा नेता पूरणमल भरगड़, प्रोफेसर जगराम कसाना, व्याख्याता विक्रम घांघल, प्रिंसिपल पुरण कसाना, डेलीगेट दयाराम रावत, कैलाश रहीसा, बसंत भरगड़, हेमराज राहेड़ा, विशाल लताला, हवलदार दुलीचंद, हवलदार विजय, अंकित नून, धोलाराम और सचिन भरगड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के योगदान को याद करते हुए उनके समाज सुधार एवं आरक्षण संघर्ष में दिए गए योगदान को नमन किया।

कोटपूतली के पीएनबी टॉवर पर स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर 173 यूनिट रक्तदान

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. कर्नल बैंसला ने समाज के उत्थान और हक की लड़ाई के लिए जो संघर्ष किया, वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर सभी ने युवाओं के उत्साह की सराहना की और इसे एक पुण्य कार्य बताया।

कोटपूतली के पीएनबी टॉवर पर स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर 173 यूनिट रक्तदान

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।