न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 01 अप्रैल। स्थानीय जय जगन्नाथ हॉस्पिटल में सोमवार देर रात 12 बजे A पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। इस आपातकालीन स्थिति में समाजसेवी सुनील मीणा विक्रम पाथरेड़ी ने तत्परता दिखाते हुए जीवन दाता ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान के इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश रावत, बाबू यादव, लोकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रक्तदाता सुनील मीणा ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के युवाओं से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रक्तदान करने की प्रेरणा दी। जय जगन्नाथ हॉस्पिटल प्रशासन ने भी रक्तदाता एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।