Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त
  • Top news

नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

R C Jalasiya April 28, 2025
img-20250428-wa00602787699326236540262.jpg

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना। अभिभाषक संघ की 77 दिन से चल रही अनिश्चितकाल हड़ताल हुई समाप्त
बहरोड़ विधायक जसवंत यादव ने मिठाई खिलाकर अनशन कराया समाप्त
सरकार के पास कोई बजट नहीं है कहीं भी डीजे कोर्ट या एडीजे कोर्ट नहीं खुल रहा

नीमराना अभिभाषक संघ के द्वारा नीमराना में एडीजे कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर 77 दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार दोपहर को बहरोड़ विधायक जसवंत यादव अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर मिठाई खिलाकर अनिश्चितकालिन चल रहा धरना को समाप्त कराया।

नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

बहरोड़ विधायक जसवंत यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के द्वारा डीजे कोर्ट खोलने को लेकर कोटपूतली के पक्ष में पैरवी की गई। लेकिन उसके बाद फिर से जांच कमेटी बैठा दी गई उसकी रिपोर्ट के बाद डीजे कोर्ट और एडीजे कोर्ट खोलने की कार्रवाई होगी।अभी सरकार के पास कोई बजट नहीं है ऐसी घोषणा होने से क्या कोर्ट खुल जाएंगे। घोषणा तो नीमराना में भी खोलने की कर दे लेकिन सरकार के पास बजट ही नहीं है।

नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

नीमराना में एडीजे कोर्ट खोलने की पूरी पैरवी करूंगा। विधायक के द्वारा अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल, उपाध्यक्ष किरण बाला सहित अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर 77 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कराया। वही धरना समाप्त करने को लेकर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष नवीन बाला का कहना है कि विधायक के द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है ।जैसे ही कोर्ट खोलने की कार्रवाई होगी तो नीमराना में एडीजे कोर्ट सर्वप्रथम खोला जाएगा। 77 दिन से एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर धरना चल रहा था मुझे जानकारी नहीं थी।अब मुझे जानकारी हुई है तो मैं आपके बीच पहुंचा हूं यह मेरी अज्ञानता रही।

नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

इस अवसर पर बार अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल, रामनिवास सामरिया,जितेंद्र सामरिया, मकरध्वज शर्मा, पूरन सिंह मीणा, संजय शर्मा,सुनील यादव,शीतल यादव, अशोक निभोरिया,भानु प्रताप सिंह ,राजू शर्मा, विजय चौहान, जयकिशन पचेरवाल, रविंद्र सामरिया,हिम्मत सिंह आर्य ,वीरसिंह यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। खबर का उचित टाइटल बताएं

नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मैड कुंडला पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन 
Next: नीमराना हाईवे की सर्विस लाइन पर पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Related Stories

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.