Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • मैड कुंडला पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन 
  • Rajasthan News
  • VIRAT NAGAR

मैड कुंडला पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन 

News Chakra April 28, 2025

संघर्ष समिति अध्यक्ष शिवपाल सुद व सचिव नवीनराज रावत के नेतृत्व में उठाई आवाज

न्यूज़ चक्र,कोटपुतली। नवगठित जिले कोटपुतली-बहरोड़ के कुंडला क्षेत्र के ग्रामीणों ने नवीन पंचायत समिति मैड कुंडला में क्षेत्र को शामिल करने की मांग को लेकर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम और जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि कुंडला क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित मैड कुंडला पंचायत समिति में सम्मिलित किया जाए।

मैड कुंडला पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन 

ग्रामीणों का कहना है कि नवीन पुनर्गठन में मैड कुंडला को पंचायत समिति के रूप में प्रस्तावित किया गया है, किंतु अभी तक इसका अधिकारिक प्रकाशन नहीं हुआ है। मीडिया के माध्यम से इस प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग को दोहराया और प्रशासन से शीघ्र प्रस्ताव सरकार को भेजने का अनुरोध किया। 

संघर्ष समिति अध्यक्ष शिवपाल सुद, सचिव नवीनराज रावत एवं समिति के अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित मैड कुंडला पंचायत समिति में क्षेत्र को जोड़ना जनभावनाओं के अनुरूप है। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा यह क्षेत्र अब न्याय चाहता है। 

मैड कुंडला पंचायत समिति गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन 

गौरतलब है कि विराटनगर पंचायत समिति के कुंडला क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों — मैड़, जोधुला, पूरावाला, तालवा बिहाजर, पालड़ी, दूधी आमलोदा, बड़ोदिया, भामोद, नवरंगपुरा, बीलवाड़ी, चतरपुरा, बागावास 84 और तेवड़ी — को प्रस्तावित पंचायत समिति में सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त नवीन पुनर्गठन में सेवरा खेड़ा, श्यामपुरा, श्यामनगर (स्वामियों की ढाणी), बरवाड़ा पणदो, बियावास जैसी नवसृजित ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है, जिससे कुल पंचायतों की संख्या 18 हो गई है। 

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि भोजेरा (संभावित भोजेरा, सताना, चक बाई का बास, दौलाज), हरिकिशनपुरा (संभावित हरिकिशनपुरा, कल्याणपुरा, बामनवास), ढाणी जोगियान, गुर्जरपुरा, सूरपुरा, करणीनगर, टांडा, खातौलाई, जवानपुरा, धौलीकोठी, चतरपुरा, बागावास जैसे गांवों को भी प्रस्ताव में सम्मिलित किया जाए, ताकि पंचायत समिति की सभी आवश्यकताएं पूर्ण हो सकें। 

ग्रामीणों ने कहा कि पुनर्गठन में यदि जनभावनाओं का सम्मान किया गया और प्रस्तावित क्षेत्र को मैड कुंडला पंचायत समिति में सम्मिलित किया गया, तो इससे क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी। सभी जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी एक स्वर में मैड कुंडला के गठन का समर्थन किया है। 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। संघर्ष समिति ने प्रशासन से शीघ्र प्रस्ताव प्रकाशित कर जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MCMS कार्यकारिणी की बैठक, तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15 जून को होगा आयोजित, आवेदन 28 अप्रैल से शुरू
Next: नीमराना में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर 77 दिन का अनशन समाप्त

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.