न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। चक्रवात के प्रभाव से कोटपूतली क्षेत्र में आज बुधवार सुबह 5:00 बजे करीब 1 घंटे बारिश हुई. फिलहाल बारिश से किसी तरह का कोई नुकसान होने के समाचार नहीं है। बारिश के चलते करीब डेढ़ महीने पहले बुवाई की गई है, जिसमें ग्वार और ज्वार की बुवाई करीब 15- 20 दिन पहले की गई। इसके अलावा विभिन्न सब्जियों की फसलों को भी फायदा हुआ है.
वहीं दूसरी तरफ खरीफ की अन्य फसलें जैसे मूंग, मोठ, बाजरा, ग्वार- ज्वार की भी किसान बुवाई कर सकेंगे. अच्छी बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर भी खुशियों के भाव है. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप होने के कारण किसान खेतों में बुवाई के लिए जुट गए लेकिन आज सुबह झमाझम बारिश होने के कारण बुवाई किए हुए खेतों में नुकसान होने की संभावनाएं है.
दूसरी ओर कोटपूतली शहर में जलभराव के कारण बाढ़ के हालात उत्पन्न ना हों, इसके लिए नगर परिषद ने टीम गठित की हुई है जो अलर्ट मोड पर है. कोटपूतली कृषि कार्यालय के सहायक कृषि अधिकारी रमेश भारद्वाज ने बताया बारिश से किसानों को फायदा होगा.
- कोटपूतली में कांग्रेस की उर्मिला देवी निर्विरोध उपप्रधान बनीं
- नीमराणा में उपप्रधान चुनाव के दौरान हंगामा, भाजपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच तीखी झड़प
- जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर
- मैड़-कुंडला पंचायत समिति में कांग्रेस की मीनाक्षी देवी बनीं पहली प्रधान
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले कीआठ पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव संपन्न, छह में कांग्रेस और दो में भाजपा ने दर्ज की जीत
