न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. कोटपूतली- बहरोड जिले के बानसूर में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने घर से दुकान जा रहे एक युवक पर पहले गाड़ी से टक्कर मारी और फिर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. बदमाशों के इस हमले में दुकानदार घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बानसूर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुकानदार सुनील अपने घर से बानसूर दुकान पर आ रहा था. इसी दौरान बालावास मोड़ के निकट बोलेनो गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी से उसे टक्कर मार गिरा दिया और फिर फायरिंग कर फरार हो गए. गाड़ी की टक्कर लगने से पीड़ित सुनील घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
घटना के बाद मौके पर पहुंची बानसूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर घटना के साक्ष्य उठाए हैं और गहनता से छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल थाना पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
- पावटा-प्रागपुरा में चेयरमैन कुर्सी के लिए ‘किंगमेकर’ की तलाश
- पावटा में मोक्षधाम के पास दिखा लकड़बग्घा, शोर मचाने पर बाजरे की फसल में भागा
- पावटा क्षेत्र के बागड़ाला एमडीआर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान
- पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु
- कोटपूतली : द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, चार निकायों में कल 671 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
