न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। हाईवे किनारे ट्रक यूनियन के सामने गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव नाले में पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस ने मृतक के शव को निकलवा कर कोटपूतली बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
कोटपूतली थाना के एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि अधेड़ का शव ट्रक यूनियन के सामने बने एक नाले में उल्टा पड़ा हुआ था। मृतक हुलिए से मजदूर लग रहा है, उम्र लगभग 55 वर्ष है साथ ही काले रंग की टीशर्ट व पेंट पहन रखी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस घटना व पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
एएसआई शक्ति सिंह ने आमजन से अपील की है कि मृतक से संबंधित जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने को सूचित करें।

- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में योगा, जुम्बा और साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
- डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा
- कोटपूतली में “संडे ऑन साइकिल 2026” का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश
- कोटपूतली के बुटेरी फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
- पावटा उपजिला अस्पताल में BPHU लैब का शुभारंभ, अब 122 जांच सुविधाएं मिलेंगी स्थानीय स्तर पर
