कोटपूतली एलबीएस की रेंजर निशा कंवर ने ट्रैकिंग शिविर का किया प्रतिनिधित्व

News Chakra @ कोटपूतली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की रेंजर निशा तंवर ने जैसलमेर में 18 से 22 तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय ट्रेकिंग शिविर में भाग लेकर कोटपूतली का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन किया है।

संघ के सचिव हंसराज यादव ने बताया कि जैसलमेर मे आयोजित राज्य स्तरीय ट्रेकिंग शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर स्थानीय ब्लॉक स्तर से चयनित निशा तंवर ने पूरे राजस्थान में कोटपूतली का प्रतिनिधित्व किया। शिविर समापन पर सहायक राज्य संघटन आयुक्त गोपाराम माली व अन्य अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।