एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

कोटपूतली। शहर के गंगा कॉलोनी निवासी एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सत्यप्रकाश सोनी के पिता, समाजसेवी बाबूलाल सोनी का सोमवार को निधन हो गया। उनके देहांत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के स्वर्णकार समाज में बाबूलाल सोनी का विशेष सम्मान था और वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

बाबूलाल सोनी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी निर्मला, भाई कमलकांत व रमाकांत, पुत्र संजय, सुरेश, शंकर और सत्यप्रकाश (ADJ) सहित पौत्र-पौत्रियां हैं। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चित्ता को उनके बड़े पुत्र संजय सोनी ने मुखाग्नि दी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।